भाजपा उम्मीदवारों ने किए नामांकन, सीएम धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

देहरादून। उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। वहीं भाजपा के दोनों उम्मीदवारों के द्वारा आज अपना नामांकन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोनों उम्मीदवारों के नामांकन में मौजूद रहे।

पहले मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार बनाए गए करतार सिंह भड़ाना के नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे, तो वहीं उसके बाद बद्रीनाथ विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाए गए राजेंद्र भंडारी के नामांकन के बाद जनसभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों उम्मीदवारों की जीत के के लिए जनता से समर्थन मांगते हुए भाजपा को वोट करने की अपील भी की है।

ये भी पढ़ें:   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *