कुंभ-2027 की तैयारियों समेत विकास कार्यों के लिए 78.18 करोड़ रुपये मंजूर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को मजबूत करने के लिए 78.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण एवं सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था, आपदा प्रभावितों को राहत तथा हरिद्वार में कुंभ से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के तहत अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मरचूला-स्याल्दे-देवालघाट मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 7.57 करोड़ रुपये और रिची-नौघर-मंडलकोट-भुजान मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए 6.20 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं: डॉ धन सिंह रावत

पौड़ी जिले के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चिल्लरखाल-सिगड्डी-कोटद्वार-पोखरो मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 7.29 करोड़ रुपये तथा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में फरसाड़ी-गढ़कोट-छांछरों मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए 36.12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र में रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 9.86 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत बहादराबाद, ज्वालापुर और कनखल सेक्टर में अस्थायी पेयजल व्यवस्था विकसित करने के लिए 3.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत अस्थायी पाइपलाइन, स्टैंड पोस्ट, पीवीसी टैंक, जल संयोजन और वाटर फिल्टर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:   अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद

कुंभ मेले को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार में वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया शो के साथ म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना पर 4.43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। भीमगोड़ा के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन के लिए 3.43 करोड़ रुपये और शिवमूर्ति चौक से आर्यनगर चौक तक सड़क डिवाइडर के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 7.35 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा कुंभ और अर्द्धकुंभ मेले की व्यवस्थाओं के लिए मशीन, उपकरण और संयंत्र खरीदने को पुलिस महानिदेशक के निवर्तन पर 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

ये भी पढ़ें:   नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा, धामी सरकार में एसटीपी प्लांट और नाला टैपिंग कार्य में आई तेजी, गंगा बंदी के दौरान एकत्रित किया गया 100 टन से अधिक कचरा

वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत एवं अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराने के लिए 18 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से जहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और पेयजल सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, वहीं हरिद्वार में कुंभ-2027 की तैयारियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *