भगत सिंह कोश्यारी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने भी जाना हाल

देहरादून। सीएम धामी ने नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी  से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। वही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। धन सिंह रावत के साथ पिथौरागढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी एवं चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *