देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में माह अक्टूबर 2024 में अब तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा कार्यवाही करते हुए जंगल में ,सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वाले 954 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ऐसे व्यक्तियों को पकडकर थाने पर लाया गया तथा ऐसे लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-3,28,000/ संयोजन शुल्क वसूला गया । इसके अतिरिक्त ड्रंक एण्ड ड्राइव के अन्तर्गत 105 वाहनो को सीज किया गया। देहरादून पुलिस द्वारा अभियान जारी है।
UK Voice
यूके वॉईस
Hindi News Portal
- ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
- मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की 5.39 करोड की स्वीकृति
- वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: सुबोध उनियाल
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा का ऐतिहासिक अभियान
- अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
