देहरादून: जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सफाई कम्पनियों की लापरवाही पर लगातार कार्रवाई और नोटिस जारी करने का नतीजा यह हुआ कि आज कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को देहरादून में डीएम के समक्ष उपस्थित होना पड़ा। जिलाधिकारी ने कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने को लेकर अंतिम चेतावनी दी। कहा कि अपने वाणिज्यिक और आवासीय कूड़ा पृथक्कीकरण की योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में उनके कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी ठीक कर संचालित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक 2 दिन में एक कूड़ा डम्पिंग पॉइन्ट को साफ किया जाए।
UK Voice
यूके वॉईस
Hindi News Portal
- सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती
- मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
- मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय पर किया जाए, इसकी मेलाधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें
- मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
