शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत, कहा – प्रत्येक जनपद में बनाये जायेंगे आवासीय मॉडल विद्यालय
देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण डाटा के रख-रखाव के लिये शीघ्र ही मानव सम्पदा पोर्टल बनाया जायेगा। जिसमें कार्मिकों की सम्पूर्ण सेवा काल का लेखा-जोखा सुरक्षित रहेगा। भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सभी जनपदों में एक-एक आवासीय मॉडल विद्यालय बनाये जायेंगे। सूबे…
